एकेडमिक काउंसिल की बैठक संपन्न

एकेडमिक काउंसिल की बैठक संपन्न

29 Apr 2024 |  35

 

 प्रतिनिधि,दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के मिनी कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को कुलपति प्रोफेसर बिमल प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आहूत की गयी। बैठक में राजभवन से स्वीकृत कुल तीन एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। 

 

बैठक में काउंसिल के सामने सबसे पहले नेक एक्रेडिटेशन के लिए वर्ष 2022-23 का एक्यूएआर रिपोर्ट को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया। उक्त रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. निलेश कुमार ने कहा कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नेक के सातों क्राइटेरिया में पिछले वर्षो के तुलना में विश्विध्यालय ने अपेक्षाकृत बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से इस बार टीचिंग, लर्निंग, रिसर्च, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टूडेंट सपोर्ट, गवर्नेंस समेत संस्थागत मूल्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए है जिसका झलक वर्ष 2022-23 का एक्यूएआर रिपोर्ट में दिखा रहा है। उक्त एजेंडा को सर्वसहमति से स्वीकृत किया गया। दूसरा एजेंडा विभिन्न विषयों के यूजी और पीजी सिलेबस को स्वीकृति देने के लिए रखा गया था।

 

 बैठक में पोलिटिकल साइंस, बॉटनी, गणित, भोतिकी और जूलॉजी का चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम के लिए सिलेबस को स्वीकृति दिया गया। तीसरा एजेंडा नीड बेस्ड अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू करने और बाह्य विशेषज्ञों की सूची स्वीकृत करने के लिए रखा गया था जिसे सर्वसहमति से समिति द्वारा स्वीकृति दी गयी।

 

बैठक में विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू डॉ. जैनेन्द्र यादव, रजिस्ट्रार डॉ.बिनय कुमार सिन्हा, संकायाध्यक्ष डॉ. पी.पी सिंह, डॉ.टी.पी.सिंह और डॉ. एस एन अधिकारी, विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिन्हा, डॉ.अजय शुक्ल, डॉ. स्नेहलता मुर्मू, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ. बिनोद कुमार शर्मा, डॉ. सुशील टुडू और  डॉ.निलेश कुमार के साथ विभिन्न कॉलेजों के प्रचार्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग