गौ तस्करी पर फिर चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पशुधन लदे ट्रक सहित चार तस्कर किया गिरफ्तार,भेजा जेल

गौ तस्करी पर फिर चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पशुधन लदे ट्रक सहित चार तस्कर किया गिरफ्तार,भेजा जेल

29 Apr 2024 |  30

 

प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में निरंतर लगभग हर दिन अवैध कार्यों पर कार्रवाई जारी है।रविवार रात्रि में भी गौ तस्करी पर बड़ी कामयाबी चौपारण पुलिस को हाथ लगी है।

 

इस संदर्भ में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा गुप्त सूचना दी गयी कि गया (बिहार) की ओर से एक ट्रक वाहन पंजियन संख्या- एचआर-55एए-6990 में गौवंशीय पशुओं को लोडकर तिरपाल से ढंककर तस्करी करने हेतु बंगाल वधशाला में ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर मेरे द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई हेतु छापामारी दल के साथ चोरदाहा चेकपोस्ट पहुंचकर गया (बिहार) की ओर से आने वाली वाहनों का सघन जांच किया जाने लगा। इसी दरम्यान समय करीब 20:15 बजे एक सफेद रंग का ट्रक तिरपाल ढंका हुआ आता दिखाई दिया, जिसके नजदीक आने पर सूचनानुसार पंजियन संख्या एचआर-55AA-6990 देखकर वाहन चालक को वाहन रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक वाहन को करीब 50 गज पीछे ही रोक दिया और वाहन से चार व्यक्ति उतरकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें साथ आये पुलिस बल के जवानों के सहयोग से पकड़ लिया गया। 

 

पकड़ाये व्यक्तियों के नाम सेख सुजाउद्दीन उम्र 30 वर्ष पिता-शेख मोहम्द अली सा० मीठापुकुर थाना- बजबज जिला- दक्षिण 24 परगणा (वेस्ट बंगाल)  शेख मुरसलीम उम्र 35 वर्ष पिता शेख नुर नबी सा० मीठा पुकुर थाना- बजबज जिला- दक्षिण 24 परगणा (वेस्ट बंगाल), ( राजकुमार उम्र-50 वर्ष पिता- स्व० रामलाल सा० 623(बी) वार्ड नं-24 जंडीवाली गली रानीया रोड थेड मोहल्ला, सिरसा हरियाणा, मंगल उम्र- 37 वर्ष पिता- अंग्रेज कुमार सा0 बार्ड नं-27 गुरुतेग बहादुर नगर सिरसा हरियाणा बताया गया। 

 

काण्ड में जप्त वाहन से कुल 15 गौवंशीय पशु गाय और गाय के बछड़ों को बरामद किया गया है। बरामदगी के संदर्भ में चौपारण थाना काण्ड सं0-135/24 दिनांक-28.04.2024 धारा-414/34 विभिन्न धाराओं के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 12 गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

 

मौके पर छापेमारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह,पुअनि रतन टुडू एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ट्रेंडिंग