बिशुनपुरा बीडीओ के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन

बिशुनपुरा बीडीओ के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन

29 Apr 2024 |  82

 

प्रतिनिधि,गढ़वा। 27 अप्रैल  शनिवार को स्व० हीरक मन्ना केरकेट्टा (झाoप्रoसेo) प्रखंड विकास पदाधिकारी विशुनपुरा का आकस्मिक निधन हो गया। स्वo केरकेट्टा के आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांती हेतु समाहरणालय परिसर गढ़वा में शोक सभा का आयोजन किया गया। 

 

शोक सभा में उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त, पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो समेत सभी वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। 

 

उपयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छे पदाधिकारी को खोया है, जो काफी पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।

ट्रेंडिंग