पीजीटी 2023 के 54 अभ्यर्थी को नहीं मिली नियुक्ति:राजेश सिन्हा

पीजीटी 2023 के 54 अभ्यर्थी को नहीं मिली नियुक्ति:राजेश सिन्हा

17 Jul 2025 |  25

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। पीजीटी 2023 के 54 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने को लेकर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू से मिलकर अभ्यर्थी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इधर शिक्षा विभाग झारखंड में बार-बार अभ्यर्थी को मिलने का सिलसिला जारी है हर बार आश्वासन मिल रहा है किन्तु नियुक्ति पत्र नहीं मिला है।माले नेता राजेश सिन्हा ने बताया कि इसपर पहल करने की जरूरत है।

 

पीजीटी-2023, जिसमें कुल 3120 पदों के लिए वेकेंसी थी। विज्ञापन संख्या 2/2023 एवं 3/2023 के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसमें से 2600 लोगों को नियुक्ति एक साल पहले ही दी जा चुकी है।

 

54 अभ्यर्थियों का जेएसएससी द्वारा मार्च में मेरिट लिस्ट जारी किया गया था, और शिक्षा विभाग में 20 मार्च 2025 को छात्रों का काउंसलिंग हुआ था। लेकिन अभी तक फाईनल रिजल्ट एक्स स्टूडेंट को  नियुक्ति पत्र नहीं मिला है।  4 महीने से नियुक्ति पत्र के इंतजार में हैं।कहा कि जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया  शुरू किया जाए, ताकि छात्रों को अपने कार्यों को शुरू कर सकें।

ट्रेंडिंग