प्रणव कुमार साह बने युवा आजसू के जिला प्रभारी,संगठन को मिलेगी मजबूती
प्रणव कुमार साह बने युवा आजसू के जिला प्रभारी,संगठन को मिलेगी मजबूती
10 Apr 2026 | 7
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता
पाकुड़।आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से आजसू युवा संगठन के विस्तार को लेकर पाकुड़ जिले में नई नियुक्ति की गई है।केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रणव कुमार साह को युवा आजसू का पाकुड़ जिला प्रभारी बनाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि प्रणव कुमार साह एक सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू युवा नेता हैं,जिनके नेतृत्व में जिले में युवा आजसू को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के साथ वे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे तथा जन समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो,केंद्रीय नेतृत्व और जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए
नव नियुक्त जिला प्रभारी प्रणव कुमार साह ने कहा कि वे संगठन विस्तार,युवाओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।