मंदिर में होगा कायाकल्प, मिलेंगी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं
रजरप्पा मंदिर को पर्यटन स्थल के तौर पर मिलेगी वैश्विक पहचान:पर्यटन सचिव
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
रजरप्पा।उत्तर भारत का सिद्ध पीठ स्थल रजरप्पा मंदिर में गुरुवार को पर्यटन कल संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार पहुंचे।रामगढ़ जिले में स्थित मां छिन्न मस्तिके मंदिर का दौरा किया और पूजा अर्चना कर मत्था टेका और रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया।पूरे मंदिर क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।मंदिर परिसर का बेहतर विकास को लेकर कई स्थलों का निरीक्षण किया।
पुनर्विकास कार्य परियोजना के कार्यान्वयन को लेकर पूरे क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया गया,रजरप्पा मंदिर के सौंदर्य करण और बुनियादी ढांचा तैयार कर ब्लूप्रिंट की समीक्षा की गई।मंदिर क्षेत्र का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा,देश के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना करने में बेहतर सुविधा मिलेगी,वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी और श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा अर्चना के लिए कतारवद्ध तरीके से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पूरे क्षेत्र का मुवायना करने के बाद उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मुकेश कुमार ने कहा की मंदिर क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधन की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के जल जंगल और पर्यावरण सुंदर हो,शीघ्र ही धरातल पर चरणवद्ध विकास कार्य किए जाएंगे,जिसमें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता विशेष ख्याल रखा जाएगा,अनियमितता को कतई बर्दास्त नहीं होगा।
बता दें कि झारखंड का रजरप्पा सिद्धपीठ स्थल केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा ही नहीं देश में बल्कि वैश्विक पहचान दिलाना मकसद हो। रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में कई घंटे तक कई क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।रजरप्पा मंदिर से वापस होने के दौरान सीसीएल रजरप्पा स्थित वीआईपी रेस्ट हाउस में सभी अधिकारी लंच कर पश्चात अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
इस मौके पर पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव मोहिउद्दीन, उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज,उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,रजरप्पा सीसीएल महा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह,सीसीएल के अधिकारी आशीष झा,जिला वन विभाग के पदाधिकारी,जिला मुख्यालय डीएसपी चंदन वत्स, चितरपुर प्रखंड अंचलाधिकारी दीपक मिंज,गोला अंचलाधिकारी सीताराम महतो, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई मौजूद रहे।