भाजपा रांची महानगर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा रांची महानगर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

07 Jul 2026 |  24

भाजपा रांची महानगर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि



डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है:संजय सेठ



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक,महान शिक्षाविद् प्रखर राष्ट्रवादी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



इस अवसर पर रांची के सांसद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस सशक्त, अखंड और आत्मगौरव से परिपूर्ण भारत का सपना देखा था, उसे आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है।जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना डॉ. मुखर्जी के अधूरे संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीयों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।



रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि डॉक्टर‌ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और वैचारिक दृढ़ता की अनुपम मिसाल है।उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता की सेवा में समर्पित किया।आज प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि उनके विचारों और आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाए।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों,अखंड भारत के संकल्प एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



कार्यक्रम में जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा,अरुण झा,राजू सिंह, नीरज चौधरी,संकेत तिवारी,इंद्रजीत यादव,अशोक मुंडा, मुनेश्वर साहू,गोपाल सोनी सहित भाजपा के प्रदेश,जिला, मंडल और मोर्चा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग