बुजुर्ग और महिला को पीटने वाले आप विधायक की जमानत अर्जी खारिज़

तो क्या केजरीवाल अब कोर्ट के खिलाफ बोलेगें?

27 Jun 2016 |  431

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के गिरफ्तार विधायक दिनेश मोहनिया की जमानत याचिका रद्द हो गई है। साकेत कोर्ट ने दिनेश मोहनिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि दिल्ली में महिलाओं से बदसलूकी और एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के आरोप में मोहनिया को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। मोहनिया को दिल्ली पुलिस ने भरी प्रेस कांफ्रेंस से ही उठा लिया था, जिस वक्त वह मीडिया से बात कर रहे थे। बाद में उन पर छेड़छाड़ का भी केस लगा दिया गया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि पानी की अनियमित आपूर्ति की शिकायत करने वह मोहनिया के कार्यालय गई थी, जिस दौरान विधायक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। मोहनिया को दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उनपर बदसलूकी, मारपीट तथा अनुचित तरीके से महिला को छूने का भी मामला दर्ज किया गया है। मोहनिया की गिरफ्तारी से भड़के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया था- मोदी ने दिल्ली में इमरजेंसी घोषित कर दी है। दिल्ली की जनता ने जिनको चुना उनकी गिरफ्तारी की जा रही है, छापा मारा जा रहा है, आतंकित किया जा रहा है, फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं

ट्रेंडिंग