भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव ने क्षेत्र भ्रमणकर मां का लिया आशीर्वाद

भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव ने क्षेत्र भ्रमणकर मां का लिया आशीर्वाद

01 Oct 2025 |  211

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव ने दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बड़कागांव प्रखंड और केरेडारी प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमणकर मां का आशीर्वाद लिया।



 



 भ्रमण करते हुए राजू साव ने सलगा,गरी होते हुए बड़कागांव, साढ़,हरली,बादाम और अन्य क्षेत्र के पूजा पंडालों में भ्रमण किया।राजू साव ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन कर माथा टेककर विधानसभा वासियों के शुभ समृद्धि को लेकर प्रार्थना की। 



 



राजू साव ने सभी श्रद्धालुओं को बताया कि मां शेरावाली का पूजा सत्य और निष्ठा से किया जाता है।मां का शक्ति अपरम्पार है,जो भक्त सच्चे मन से मां के चरणों में अपना तन मन और सबकुछ समर्पण करते है,उनका हर मनोकामना पूरा होता है। आज पूरे देश में मां शेरावाली का पूजा अर्चना हो रहा है ।इससे पूरे देश का वातावरण शुद्ध हो रहा है।


ट्रेंडिंग