दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात 

दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात 

01 May 2026 |  4

 



बिजनौर।शादियों में बैंड-बाजा,बारात और जमकर डांस होता है,लेकिन जब दूल्हा ही अपनी मर्यादा भूल जाए तो जश्न गम में बदल जाता है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर में एक ऐसा ही एक मामला सामने आया है।दूल्हे की शराब की लत और अश्लील व्यवहार ने उसे जीवन की सबसे बड़ी खुशी से दूर कर दिया।अपने भविष्य की चिंता करते हुए दुल्हन ने मंडप में ही शादी तोड़ने का साहसी फैसला लिया और नशे में धुत दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।



मामला गुरुवार का है।उत्तराखंड के लक्सर से एक बारात बिजनौर के हल्दौर पहुंची थी।लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का स्वागत किया।नाश्ते और खाने की अच्छी व्यवस्था थी।इसी बीच दूल्हे रितुराज ने बारातियों के साथ मिलकर शराब का सेवन कर लिया।नशा चढ़ते ही दूल्हा अपनी सुध-बुध खो बैठा और घोड़ी से उतरकर सड़क पर ही बारातियों के साथ फूहड़ डांस करने लगा।



जैसे-तैसे चढ़त दुल्हन के घर तक पहुंची,लेकिन दूल्हे का नाटक यहीं खत्म नहीं हुआ।द्वारचार के दौरान दूल्हा उठा ले जाऊंगा तुझे मैं डोली में और मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए जैसे गानों पर अजीबोगरीब हरकतें और डांस करने लगा. जयमाला की रस्म के दौरान भी उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी और व्यवहार असहज था।



शादी की रस्में शुरू हुईं,फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन पूजा में बैठे। दुल्हन सलोनी काफी देर से सब कुछ चुपचाप बर्दाश्त कर रही थी,लेकिन रितुराज की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। वह नशे में इतना धुत था कि पवित्र वेदी के पास भी फिजूल की बातें और हरकतें करता रहा।सलोनी को अहसास हुआ कि जिस व्यक्ति को अपनी शादी की गरिमा का ख्याल नहीं,वह उसका भविष्य कैसे सुरक्षित रखेगा।तभी सलोनी का सब्र जवाब दे गया,उसने खड़े होकर अपनी जयमाला उतार फेंकी और दो टूक कह दिया मैं इस शराबी के साथ विदा नहीं होऊंगी।



दुल्हन के इस फैसले से शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।करीब 3-4 घंटे तक पंचायत चली,रिश्तेदारों ने सलोनी को समझाने और मनाने की बहुत कोशिश की,लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।सलोनी का तर्क स्पष्ट था,जो शख्स अपनी ही शादी के दिन नशे में झूम रहा है और तमाशा कर रहा है, वह उम्र भर मेरा साथ कैसे निभाएगा,मुझे अपने भविष्य की चिंता है।



आखिरकार बिना दुल्हन के ही दूल्हे और बारातियों को खाली हाथ वापस लक्सर लौटना पड़ा।यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग दुल्हन के इस कड़े कदम की सराहना कर रहे हैं।


ट्रेंडिंग