हंटरगंज इंस्पेक्टर ने दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण,आयोजकों को दिए कई आवश्यक दिशा - निर्देश

हंटरगंज इंस्पेक्टर ने दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण,आयोजकों को दिए कई आवश्यक दिशा - निर्देश

01 Oct 2025 |  154

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज,चतरा।दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित सम्पन्न कराने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है।इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर हंटरगंज इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा मंगलवार देर शाम हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।



 



निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर पप्पू कुमार ने पंडालों में की गई सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 



 



पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि हंटरगंज, नावाडीह,डुमरिया,घंघरी और जोरी  सहित कई जगहों पर बने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। समितियों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने, सहयोग और समन्वय बनाने, श्रद्धालुओं के भीड़ को व्यवस्थित रखने आदि को लेकर निर्देशित किया गया।



 



इंस्पेक्टर पप्पू कुमार ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व सौहार्द का वातावरण बना रहे।


ट्रेंडिंग