लखनऊ।लोक आस्था का महापर्व छठ की धूम पूरे देश में दिख रही है।आज शाम करोड़ों भक्त नदियों,तालाबों और घाटों पर एकत्र होकर अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य के अर्ध्य देंगे। उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व का उल्लास चरम पर है। घाट किनारे पहले ही वेदी बनाई जा चुकी है।शाम के अर्घ्य के दौरान भक्त ठेकुआ, फल और जल से सूर्य को तर्पण देंगे।योगी सरकार ने सभी जिलों में सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए हैं।अब भक्तों को इंतजार सूर्यास्त का है।मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त अलग-अलग समय पर होगा। आइए जानते हैं यूपी के प्रमुख शहरों में कब सूर्यास्त होगा। इन शहरों से सटे शहरों में भी इसी समय को सूर्यास्त का समय माना जा सकता है।
लखनऊ में आज सूर्यास्त का समय- 05:27 PM
कानपुर में आज सूर्यास्त का समय- 05:32 PM
आगरा में आज सूर्यास्त का समय- 05:39 PM
वाराणसी में आज सूर्यास्त का समय- 05:22 PM
प्रयागराज में आज सूर्यास्त का समय- 05:25 PM
गोरखपुर में आज सूर्यास्त का समय- 05:17 PM
कुशीनगर में आज सूर्यास्त का समय 05:15 PM
देवरिया में आज सूर्यास्त का समय 05:16 PM
बलिया में आज सूर्यास्त का समय 05:13 PM
गाजीपुर में आज सूर्यास्त का समय 05:14 PM
आजमगढ़ में आज सूर्यास्त का समय 05:15 PM
संत कबीर नगर में आज सूर्यास्त का समय 05:16 PM
बस्ती में आज सूर्यास्त का समय 05:17 PM
सिद्धार्थ नगर में आज सूर्यास्त का समय 05:18 PM
आंबेडकर नगर में आज सूर्यास्त का समय 05:20 PM
सुल्तानपुर में आज सूर्यास्त का समय 05:21 PM
अमेठी में आज सूर्यास्त का समय 05:22 PM
रायबरेली में आज सूर्यास्त का समय 05:23 PM
मेरठ में आज सूर्यास्त का समय- 05:16 PM
अलीगढ़ में आज सूर्यास्त का समय- 05:38 PM
बरेली में आज सूर्यास्त का समय- 05:32 PM
मुरादाबाद में आज सूर्यास्त का समय- 05:34 PM
झाँसी में आज सूर्यास्त का समय- 05:38 PM
मथुरा में आज सूर्यास्त का समय- 05:40 PM
सहारनपुर में आज सूर्यास्त का समय- 05:37 PM
अयोध्या में आज सूर्यास्त का समय- 05:22 PM
गोंडा में आज सूर्यास्त का समय- 05:22 PM
गाज़ियाबाद में आज सूर्यास्त का समय- 05:40 PM
नोएडा में आज सूर्यास्त का समय- 05:40 PM
बता दें कि छठ महापर्व का कठिन अनुष्ठान यानी 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया।चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (रविवार) को व्रती महिलाओं ने पवित्रता, श्रद्धा व भक्ति के साथ खरना पूजन किया। शाम को शुभ मुहूर्त में छठी माता की पूजा-अर्जना के बाद गुड़ की खीर, रोटी, केला आदि का भोग लगाया। फिर पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने हे छठी मइया सुन लो अरजिया हमार... जैसे छठ के भजन भी गाए।
बता दें कि खरना को आत्मशुद्धि का दिन माना जाता है। यह दिन संयम,तपस्या और भक्ति का प्रतीक है। रविवार सुबह ही व्रतियों ने स्नान, ध्यान के बाद लंबा सिंदूर लगाया। दिन भर उपवास के बाद शाम को मिट्टी के चूल्हे पर शुद्धता और पवित्रता के साथ रसियाव भात या गुड़ की खीर, रोटी व पूड़ी का प्रसाद बनाया। छठी माता को भोग लगाया। मान्यता है कि खरना पूजन से सूर्य देव और छठी माता व्रतियों को सुख, समृद्धि, आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं।
राजधानी लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान,इकाना के पास वैदेही छठ घाट जैसे स्थानों पर छठ पूजन की तैयारियां पूरी हो गईं। लक्ष्मण मेला घाट को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है। मिथिला मंच की ओर से वैदेही घाट पर तैयारियां पूरी हो गई हैं।यह घाट लगभग 800 मीटर लंबा है।