सेवानिवृत्त सैनिक अरविंद कुमार ओझा वेटरन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित,शुभचिंतकों ने दी बधाई 

सेवानिवृत्त सैनिक अरविंद कुमार ओझा वेटरन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित,शुभचिंतकों ने दी बधाई 

20 Jun 2026 |  32

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



रांची/नई दिल्ली।झारखंड के हजारीबाग के सेना से सेवानिवृत सैनिक अरविंद कुमार ओझा को वेटरन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों नई दिल्ली में आयोजित रिटायरिंग ऑफिसर्स सेमिनार के दौरान भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हाथों ओझा को यह सम्मान प्रदान किया गया।



सम्मान पाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि माता-पिता,ईश्वर,गुरु एवं हित-मित्रों के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद से यह सम्मान सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।ओझा ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास,सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है,जो जीवन के हर पड़ाव पर मेरे साथ खड़े रहे।चाहे वे पूर्व सैनिक हों,वीर नारियां हों,शहीद परिवार हों,सामाजिक कार्यकर्ता हों, मेरे मित्र, शुभचिंतक या आम नागरिक हों।



अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा के दौरान राष्ट्र सेवा का अवसर मिला और सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा का आज जो भी पहचान मिली है,वह सभी के स्नेह,विश्वास और सहयोग की बदौलत मिली है।विशेष रूप से झारखंड की पावन धरती,हजारीबाग की माटी और उन सभी लोगों का आभारी हूं,जिन्होंने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह सम्मान मेरे नाम से जुड़ा जरूर है,लेकिन इसकी असली ताकत उन हजारों लोगों की शुभकामनाएं हैं, जिन्होंने मेरे सफर को संभव बनाया।



अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आगे भी  समाज, राष्ट्र और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की शक्ति मिलती रहे।


ट्रेंडिंग