नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाईबीएन विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाईबीएन विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

26 Jun 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।वाईबीएन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) प्रकोष्ठ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के डीएसपी अमर कुमार पांडेय,एसआई शशि रंजन और एएसआई तारकेश्वर प्रसाद केसरी उपस्थित रहे।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक,मानसिक और कानूनी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाईबीएन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रामजी यादव ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को सशक्त बनाना चाहिए।कुलपति डॉक्टर एस पोद्दार ने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।



इस अवसर पर कुलसचिव डॉक्टर दीप्ति भार्गव, उप-कुलसचिव संजय तिवारी और एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों,एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


ट्रेंडिंग