राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला

राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला

10 Aug 2026 |  20

 



अयोध्या।राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में बदलाव हुआ  है।अब सभी पुजारी रामानंदाचार्य परंपरा के तहत बिना सिला पीले रंग का उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पुजारियों को चौबंदी धारण करने का निर्णय लिया गया था।वहीं मंदिर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित करने के लिए अब पुजारियों के लिए भी नियम तय किए जा रहे हैं।



बीते शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति की ऑनलाइन हुई बैठक में पुजारियों की नियुक्ति, आचरण,पूजा पद्धति और मंदिर की धार्मिक परंपराओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया।राम मंदिर में प्राचीन वैष्णव परंपरा और रामानंदाचार्य संप्रदाय की धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप पूजा व्यवस्था को स्थायी स्वरूप देना है।बैठक में इन नियमों के प्रारूप को लेकर विचार-विमर्श किया गया,इसमें पुजारियों की दिनचर्या,पूजा-अर्चना की विधि,भगवान का श्रृंगार,भोग,आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर व्यवस्था तैयार की जाएगी।कई बिंदुओं पर भी निर्णय लिया गया है।



माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नियमों को अंतिम रूप देकर मंदिर की नियमित पूजा व्यवस्था में लागू किया जाएगा। समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि सभी पुजारी सिल्क के बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे।ठंड में भी उसी तरह के ऊनी वस्त्र धारण करेंगे।


ट्रेंडिंग