गढ़ी गांव में वर्षों से खराब पड़ी पानी टंकी,पुजारी से लेकर ग्रामीण तक पानी के लिए परेशान

गढ़ी गांव में वर्षों से खराब पड़ी पानी टंकी,पुजारी से लेकर ग्रामीण तक पानी के लिए परेशान

19 Nov 2026 |  25

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



महागामा।महागामा प्रखंड के गढ़ी गांव में शिव मंदिर परिसर में लगी पानी की टंकी वर्षों से खराब पड़ी है।टंकी खराब रहने के कारण मंदिर के पुजारी से लेकर ग्रामीणों तक को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।



ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर मुखिया से भी कई बार पहल करने की मांग की गई,लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।



ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है,जब गांव में पूजा-पाठ या कोई धार्मिक त्योहार आयोजित होता है। ऐसे मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है,लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर में पानी की टंकी होने के बावजूद वर्षों से खराब पड़ी रहने के कारण इसका लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी टंकी की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।



मांग करने वालों में अमर पासवान,महेश पासवान,रजिंदर पासवान,अरविंद पासवान,नारायण पासवान,मोहम्मद इशाक, प्रदीप मालाकार,पप्पू पासवान और सागर पासवान सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।


ट्रेंडिंग