परसा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी, आंवला वृक्ष की हुई पूजा

परसा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी, आंवला वृक्ष की हुई पूजा

19 Nov 2026 |  19

परसा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी, आंवला वृक्ष की हुई पूजा



आंवला वृक्ष के नीचे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



 गोड्डा।गोड्डा के मेहरमा और बलबड्डा के पिरोजपुर,मेहरमा, प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में धूम धाम से अक्षय नवमी मनाया गया,वहीं बालबड्डा के परसा गांव में अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।



पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की। इसके बाद वृक्ष के नीचे तैयार किए गए।खिचड़ी महाप्रसाद का सामूहिक रूप से ग्रहण किया। 



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन करने का विशेष महत्व है। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।



इस दौरान निर्मल कुमार चौधरी,रविशंकर मिश्रा,अंकेश तिवारी,शशि शेखर तिवारी,विभूति तिवारी,दीपक तिवारी,छोटू पांडे,मनोज पांडे श्रद्धालुओं और महिलाओं की सेवा में मौजूद रहे।


ट्रेंडिंग