भारत बार-बार आने के पीछे क्या था मकसद,चीनी दूभाषिया के जरिए समझी जाएगी यूफेनाघो की भाषा, जानें क्या है मामला

भारत बार-बार आने के पीछे क्या था मकसद,चीनी दूभाषिया के जरिए समझी जाएगी यूफेनाघो की भाषा, जानें क्या है मामला

18 May 2024 |  99

सिद्धार्थनगर।भारत-नेपाल बार्डर के लीला डिहवा बॉर्डर पर पकड़ा गया चीनी नागरिक यूफेनाघो आज शुक्रवार से तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रहेगा।पुलिस टीम यूफेनाघो से यह जानने की कोशिश करेगी कि भारत बार-बार आने के पीछे उसका मकसद क्या था।यूफेनाघो की बात को समझने के लिए पुलिस ने दिल्ली से चीनी दुभाषिए को बुलाया है। वह शुक्रवार की सुबह तक यहां पहुंच जाएगा।

जानें पूरा मामला

नौ मई की शाम को मोहाना थाना क्षेत्र के लीला डिहवा बॉर्डर पर पकड़े गए चीन के सिबेई, जियिंग काउंटी जियांगशू निवासी यूफेनाघो के मोबाइल से पुलिस को कई चौकाने वाले राज मिले थे।यूफेनाघो के आधार पर पुलिस उसे चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सदस्य मान रही है।

यूफेनाघो सिद्धार्थनगर समेत महराजगंज,बहराइच और अयोध्या भी आ चुका है।यूफेनाघो भारत बार-बार क्यों आ रहा था।इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिस यूफेनाघो को रिमांड पर लिया है।इसके लिए पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता चौधरी के पास आवेदन दिया था।उन्होंने तीन दिन के लिए अनुमति दी है।इस अवधि में पुलिस यूफेनाघो को सुबह 10 से पांच बजे (आठ घंटे) तक अपनी अभिरक्षा में रख सकेगी।यूफेनाघो से पूछताछ के लिए पुलिस ने दिल्ली से चीनी दुभाषिए को बुलवाया है।उसके आने के बाद पुलिस को यूफेनाघो की भाषा समझने में आसानी होगी।