तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

22 Apr 2025 |  41

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

 

तेज रफ्तार का कहर जारी, तेज रफ्तार पर नहीं लग रहा अंकुश

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)।हंटरगंज थाना क्षेत्र के बोडामोड़ गांव के पास चतरा-डोभी एनएच 22 पर सोमवार सुबह 8 बजे एक भीषण हादसा सामने आया। हादसे में 10 वर्षीय मासूम प्रीतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 तेज रफ्तार ट्रक बना मौत का कारण

 

 सीमावर्ती राज्य गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के मोनिया गांव निवासी लवकुश भारती का 10 वर्षीय बेटा प्रीतम अपने मामा की बारात बोडामोड़ योगेन्द्र भारती के घर आया था। सोमवार सुबह किराना दुकान में ( कुरकुरे) समान खरीदने के लिए प्रीतम सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान चतरा की ओर से तेज रफ्तार से एक ट्रक आया और प्रीतम को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर जमा हो गए। लोगों का आरोप है कि कोल वाहन के भारी वाहन हमेशा तेज रफ्तार से चलते हैं, सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जाती है,जिससे आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है।

 

पुलिस ने संभाली स्थिति दिया कार्रवाई का आश्वासन

 

घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार  और अंचल अधिकारी अरुण मुंडा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रशासन ने लोगों को जांच और उचित मुआवजे का भरोसा दिया है। उसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। जाम लगभग 3 घंटे तक रहा,इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

ग्रामीणों की मांगें

 

मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए, घनी आबादी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाए,जिससे आबादी क्षेत्र में दुर्घटनाएं न हो,वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण किया जाए।

ट्रेंडिंग