पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त शख्सियतों को जमीन और पेंशन दे सरकार:विजय शंकर नायक 

पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त शख्सियतों को जमीन और पेंशन दे सरकार:विजय शंकर नायक 

31 May 2025 |  23

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने झारखंड के पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त शख्सियतों को अन्य राज्यों की तर्ज पर जमीन और पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।कहा कि पद्मश्री प्राप्त व्यक्तियों को कर्नाटक,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज़ पर पांच डिसमिल जमीन और 25 हजार रुपये मासिक पेंशन राशि के  साथ-साथ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय।इस संबंध में नायक ने मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर ध्यान आकृष्ट कराया है। 

 

विजय शंकर नायक ने कहा कि झारखंड के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को समृद्ध करने वाले पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों के सम्मान में झारखंड सरकार से अनुरोध करते हैं कि इन विशिष्ट व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए उचित सुविधाएं प्रदान की जाए। 

 

विजय शंकर नायक ने कहा कि प्रत्येक पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति को रहने के लिए पांच डिसमिल जमीन और जीवनयापन हेतु मासिक मानदेय राशि प्रदान की जाए। यह कदम न केवल इन महान व्यक्तियों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि भावी पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा कि वे समाज और देश के लिए उत्कृष्ट योगदान दें।  

 

विजय शंकर नायक ने कहा कि झारखंड के कई व्यक्तियों ने इस सम्मान को प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया है,जिनमें मुकुंद नायक (कला - लोक संगीत) महावीर नायक  (कला - लोक संगीत) झारखंड के पारंपरिक लोक संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने वाले शख्सियत, सिमोन उरांव ( सामाजिक कार्य) जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य।  रामचंद्र सिंह (सामाजिक कार्य) सामाजिक समानता और ग्रामीण विकास के लिए प्रयास।  छुटनी महतो (सामाजिक कार्य): सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता और आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए कार्य।  अशोक भगत (सामाजिक कार्य): शिक्षा और सामाजिक विकास में योगदान।  डॉ. रतनलाल (सामाजिक कार्य): सामाजिक उत्थान और ग्रामीण विकास के लिए कार्य किया । इन व्यक्तियों ने अपने कार्यों से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हालांकि, इनके सम्मान में अभी तक झारखंड सरकार द्वारा कोई विशेष सुविधा, जैसे आवासीय भूमि या मानदेय राशि, प्रदान करने की ठोस नीति लागू नहीं की गई है।  

 

विजय शंकर नायक ने कहा कि कई अन्य राज्यों द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों को सम्मान और सुविधाएं प्रदान की गई है।

ट्रेंडिंग