नहीं रहे समाजसेवी विनय सिंह

नहीं रहे समाजसेवी विनय सिंह

31 May 2025 |  20

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार (बालूमाथ)। बारियातू थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी समाजसेवी 50 वर्षीय विनय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई,जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रांची के हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया,जहां चिकित्सक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए आईसीयू में भारती कर दिया। शुक्रवार को मृत्यु हो गई।विनय सिंह के निधन से प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में शोक कि लहर देखी गई। विनय सिंह भरा पूरा परिवार दुनिया से छोड़ चल बसे। 

 

दुख व्यक्त करने वालों में जावेद अख्तर,प्रदीप साव, बहादुर साव,रामजी सिंह,रामनाथ सिंह,हाजी मोतिउर रहमान, मोहम्मद इमरान,सुनील पांडेय,शैलेश सिंह,रविंद्र सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा,मनोज यादव,दीपक यादव,श्याम सुंदर यादव, औरंगजेब खान,फिरोज कुरेशी सहित कई लोग शामिल हैं।

ट्रेंडिंग