भारत-पाक में बढ़ते तनाव से कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग,लखनऊ से रद्द हुए 1882 टिकट

भारत-पाक में बढ़ते तनाव से कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग,लखनऊ से रद्द हुए 1882 टिकट

10 May 2025 |  22

 

लखनऊ।भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है।युद्ध जैसा हालात बना हुआ हैं।पाकिस्तान ड्रोन और गोलीबारी कर रहा है।ऐसे में लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जम्मू-कशमीर और चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त कर रहे हैं।ड्रोन हमलों और गोलीबारी से लोग सीमावर्ती क्षेत्रों में जाने से हिचकिचा रहे हैं।अब तक 1882 लोग टिकट रद्द करवा चुके हैं।हालांकि अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

 

जम्मू-कश्मीर,पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया,जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।इसी कारण गर्मी की छुट्टियों में घूमने,निजी और अन्य कायों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले लोग अब यात्रा निरस्त कर रहे हैं।युद्ध जैसे हालत के बीच वह सीमावर्ती इलाकों में जाने से कतरा रहे हैं।

 

लखनऊ से जम्मू जाते हैं रोजाना 1500 यात्री

 

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस,कोलकाता जम्मूतवी,बेगमपुरा,माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेन अलग-अलग दिनों पर चलती हैं।लखनऊ से रोजाना जम्मू के लिए औसतन 1500 यात्री जम्मू जाते हैं।ऐसे ही लखनऊ-चंडीगढ एक्सप्रेस,लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से लोग चंडीगढ़ जाते हैं।सूत्रों के मुताबिक अगले एक हफ्ते के अंदर जिनके जम्मू और चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक थे,उनमें से 1882 लोगों ने टिकट रद्द करवा दिया है।

 

IRCTC एप से हुए टिकट रद्द 

 

 टिकट रद्द कराने वालों में अधिकतर वे यात्री हैं,जो आईआरसीटीसी के एप से टिकट बनवाए थे।शुक्रवार को चारबाग सहित अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रो से भी टिकट रद्द करवाए गए हैं,हालांकि अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।लोग अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।इधर जिस तरह के हालात भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने हैं, उसे देखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है।

ट्रेंडिंग