भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा झारखंड प्रदेश की कमेटी का हुआ गठन,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की एक टीम करेगी झारखंड का दौरा

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा झारखंड प्रदेश की कमेटी का हुआ गठन,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की एक टीम करेगी झारखंड का दौरा

03 Jun 2025 |  39

 

रांची।भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा नई दिल्ली की राष्ट्रीय कमेटी ने झारखंड की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।सूची में सत्येन्द्र तिवारी (सेवा निवृत प्रशासनिक पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं,जिसमें नितिन कुमार पांडेय अधिवक्ता अतिरिक्त प्रभार इवेंट प्रमुख,सुनील कमार अधिवक्ता और रेवती कांत झा के नाम शामिल हैं। 

 

प्रमंडल स्तर पर तीन महासचिव बनाए गए हैं,जिसमें कोल्हान प्रमंडल के लिए जितेन्द्र ज्योतिष (चाईबासा), उत्तरी  छोटनागपुर प्रमंडल,हजारीबाग के लिए रंजीत दुबे अधिवक्ता और पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर के लिए नन्द गोपाल त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।इनके जिम्मे अतिरिक्त प्रभार राज्य समन्वय समिति का रहेगा।वहीं प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर आलोक तिवारी अधिवक्ता (मेदिनीनगर) अतिरिक्त प्रभार प्रभारी विधि प्रकोष्ठ,श्रीमती रूबी झा (देवघर), अतिरिक्त प्रभार संथाल परगना प्रमंडल, दुमका, दीपिका कुमारी (जमशेदपुर), आनंदिता (रांची) के नाम शामिल हैं। 

 

कुमारकांत (रांची) को संगठन सचिव बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची का दिया गया है।भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी द्वारा भेजी गई नामों की सूची को राष्ट्रीय कमेटी ने अनुशंसा समेत अनुमोदित कर दिया। प्रदेश कमेटी की सूची राष्ट्रीय कार्यालय सचिव नरेंद्र कुमार द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। 

 

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक संदीप दुबे अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय,राष्ट्रीय अध्यक्ष ई चंद्रकांत त्यागी अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय,राष्ट्रीय महासचिव निखिल त्यागी  अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांडेय ने प्रदेश कमेटी को निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कमेटी विधिसम्मत कार्य करते हुए संगठन को सशक्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी। संगठन से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की एक टीम पूरे देश का दौरा करेगी।रिपोर्ट पर अध्ययन कर कार्यक्रम और अभियान की रूप रेखा तय की जाएगी।

ट्रेंडिंग