हंटरगंज प्रखंड से राजद अध्यक्ष दूसरी बार बने अशोक

हंटरगंज प्रखंड से राजद अध्यक्ष दूसरी बार बने अशोक

04 Jun 2025 |  20

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज,चतरा।राष्ट्रीय जनता दल के हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष के रुप में दोबारा अशोक कुमार यादव का चयन कर लिया गया।इसकी घोषणा जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहर सिंह यादव और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ब्यास प्रसाद यादव ने संयुक्त रुप पत्र जारी कर किया। 

 

इस संबंध में बताया गया कि अशोक कुमार यादव को कुछ तकनीकी कारण से बीते एक जून को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने की घोषणा नहीं की गई थी,जिसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बता दें कि प्रखंड में चुनाव कराने आए पर्यवेक्षक तकनीकी कारणों से रिजल्ट स्पष्ट नहीं कर जिला पर्यवेक्षक को पूरा ब्यौरा सौंपा था,जिसके बाद चयन प्रक्रिया पुरी की गई।

 

अशोक कुमार यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।बधाई देने वालों में प्रभु दयाल यादव,चंद्रदेव यादव,वकील खान,कौलेश्वर यादव,डोमन यादव,चैतु यादव,केदार चौधरी, सर्जन यादव ,महेंद्र यादव ,विनय यादव, कपिल देव यादव ,राजदेव यादव ,सितेश्वर यादव,लखन दास,विनोद कुमार रवि,भोला यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल हैं।

ट्रेंडिंग