कन्हैया नगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का राजा भइया ने किया शिलान्यास

कन्हैया नगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का राजा भइया ने किया शिलान्यास

04 Jun 2025 |  19

कन्हैया नगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का राजा भइया ने किया शिलान्यास

 

आतंकवाद के मुद्दे पर राजा भइया ने पाकिस्तान पर बोला हमला 

 

प्रतापगढ़।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने मंगलवार को कन्हैया नगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। बता दें कि 11 करोड़ 70 लाख की लागत से 11 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार होगी।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को राजा भइया ने संबोधित करते हुए कहा कि कुंडा और बाबागंज मेरा परिवार है,यहां बेहतरीन सड़क का नेटवर्क बनेगा।आतंकवाद मुद्दे पर राजा भइया ने पाकिस्तान पर हमला बोला।राजा भइया ने कहा कि पाकिस्तान जिस दिन से पैदा हुआ उसका दिल साफ और नेक नहीं है।

 

राजा भइया ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी भेजकर यहां घटना को अंजाम देता है।पाकिस्तान का जितनी जल्दी विभाजन और खंड-खंड हो जाए भारत और भारत वासियों के हित में रहेगा।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में एम‌एलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी,बाबागंज विधायक विनोद सरोज, डॉक्टर केएन ओझा मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग