पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 25 जून आपातकाल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता ने की। 1975 की सुबह आपातकाल लगाने की घोषणा ने देश को झकझोर दिया प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने आपातकाल के लिए कांग्रेस को कोसा।
25 जून 1975 की सुबह आपातकाल लगाने की घोषणा इंदिरा गांधी द्वारा रेडियों से की गई थी। 25 और 26 जून की मध्यरात्रि आदेश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद दस्तखत कर चुके थे। इसके साथ ही देश में आपातकाल लागू हो चुका था।आपातकाल की 50वीं बरसी बुधवार को मनायी गयी।आपातकाल पर कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस भी की।सिमरिया विधायक कुमार उज्वल ने कहा कि पार्टी आपातकाल की 50वीं बरसी पर चतरा में काला दिवस के रूप में मना रही है।आपातकाल की 50वीं बरसी पर जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने आपातकाल को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की।
रामदेव सिंह भोक्ता ने बताया कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी काला दिन के रुप में मना रही है। पार्टी ने तय किया है कि वो प्रदेश के युवाओं को आपातकाल का न सिर्फ मतलब बताएगी बल्कि ये भी बताएगी कैसे कांग्रेस ने देश के साथ अन्याय किया।भोक्ता ने बताया कि आधी रात को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की,भारतीय राजनीति के इतिहास का आपातकाल एक काला अध्याय है।
रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि आपातकाल के दौरान व्यक्ति के स्वतंत्रता पर और प्रजातंत्र की मौलिक भावनाओं पर कुठाराघात किया गया था।भाजपा हमेशा से आपातकाल लगाए जाने पर कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर सवाल खड़े करती रही है। भोक्ता ने कहा कि आपात काल के दौरान विपक्ष के नेताओं को चुन चुनकर जेल में डाला गया, विरोध प्रदर्शन और आवाज उठाने वालों को कैद दिया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह,रजनीकांत सिन्हा,नवीन साह,अक्षयवट पाण्डेय, गोविंद राम दांगी,शिवकुमार चौबे,टूनटुन सिंह,सरयू राम,उपेंद्र सिंह,भूपेंद्र मिश्रा,सुजीत जयसवाल,विद्यासागर आर्य,प्रभु सिंह,विन्देसवरी यादव,कपिल पासवान,सुनील चौरसिया,अभिषेक केसरी,चम्पा सबरी,अनामिका देवी, गायत्री देवी,दिनेसर भारती,पप्पू सिंह,काली यादव,अमित सिंह,बब्लू सिंह,धर्मेंद्र शर्मा,भवानी राय,आईटी सेल राजाकुमार मालाकार,सोशल मीडिया खगेश्वर साहू,शिवम गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्यगण,सभी मंडल अध्यक्ष, सुबोध सिंह गुड्डू,ठाकुर जीतेन्द्र सिंह,सतीश दांगी,महेन्द्र नायक, विनोद यादव,दिलेश्वर सिंह भोगता,जीतेन्द्र सिंह,दयनीधी सिंह, कपिल दांगी,संजीव पाण्डेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।