सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

26 Jun 2025 |  24

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रामगढ़।रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के दिग्वार वार्ड नंबर 4 और 5 में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने की।संचालन मंत्री सुनीता देवी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संगीता देवी ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ नगर परिषद भाजपा अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी उपस्थित हुए।

 

मनोज गिरी ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जी के द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों से 65 सीटर बस के माध्यम से तीर्थ स्थानों का दर्शन कराया जाएगा,इसमें बनारस, विंध्याचल,प्रयागराज और अयोध्या।यात्रा का शुभारंभ 29 जून  को हजारीबाग के नरसिंह स्थान से होगा।मुख्य अतिथि कई राज्य के मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता।

 

बैठक में विनोद प्रसाद,मंगल मुंडा,शंकर करमाली,सुनीता देवी,शान्ति देवी,सीमा देवी,कुसुम देवी,जितनी देवी,बसंती देवी,रूबी देवी,ललिता देवी,नागिन देवी,मीना देवी,निरसू देवी, ज्योति देवी,सुमित्रा देवी,किरण देवी,राखी देवी,सल्लू देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।सभी को सांसद द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र को भी वितरित किया गया।

ट्रेंडिंग