दिल्ली में भाजपा नेताओं ने की सीएम सोरेन से मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी,चौपारण से भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप भी रहे शामिल 

दिल्ली में भाजपा नेताओं ने की सीएम सोरेन से मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी,चौपारण से भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप भी रहे शामिल 

17 Jul 2025 |  38

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण (हजारीबाग)। बुधवार को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित झारखंड भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने न‌ई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की और झारखंड आंदोलन के प्रणेता,गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।सभी नेताओं ने गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें झारखंड की राजनीति की धरोहर बताया। सीएम सोरेन ने सभी नेताओं को गुरुजी की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

 

भाजपा नेताओं में चौपारण प्रखंड निवासी व भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप भी शामिल रहे। योगेन्द्र ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा हैं और उनका स्वस्थ रहना पूरे राज्य के लिए जरूरी है।

 

मौके पर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता,प्रदीप प्रसाद,पूर्व विधायक अनंत ओझा,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,शैलेंद्र सिंह,मनोज दुबे सहित अन्य शामिल रहे।

ट्रेंडिंग