जिले के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

जिले के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

16 Nov 2025 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। जिले में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार,पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इसी दिन वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ था। उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



 उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक महान जननायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों और नेतृत्व से आदिवासी समाज में नए सामाजिक व राजनीतिक युग की शुरुआत की। उनके जीवन से हमें सदैव प्रेरणा मिलती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता है।


ट्रेंडिंग