होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,नौ खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना,अन्य को नोटिस

होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,नौ खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना,अन्य को नोटिस

25 Feb 2026 |  4

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था।



निरीक्षण के दौरान कुलदीप होटल,होटल एम्बेसडर,होटल कृष्ण,लवली डेयरी,अन्नपूर्णा भोजनालय,आरके भोजनालय, होटल मानसरोवर,होटल मां डेयरी,तंदूर फूड वैन,एम्बसी फूड प्लाजा,सन्नी रेस्टोरेंट,शिवम खाजा भंडार,कुशवाहा खाजा भंडार,पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट और खालसा रेसिडेंसी का निरीक्षण किया गया।जिन निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। कुल नौ खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।



निरीक्षण दल द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने,खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण,कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।



जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर आम नागरिकों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


ट्रेंडिंग