सोरेन सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच एमओयू हस्ताक्षरित,झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ

सोरेन सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच एमओयू हस्ताक्षरित,झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ

25 Feb 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक एवं राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हो रहा है।पंजाब नैशनल बैंक आज राज्य सरकार के साथ एक नए अध्याय के रूप में जुड़ रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के मध्य राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में अपने संबोधन में कही।



सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आम जनमानस के साथ-साथ राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका होती है।सीएम सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में व्यवसाय,कृषि,ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की बड़ी भूमिका होती है। सीएम सोरेन ने कहा कि इन सभी कार्यों के साथ-साथ कई संस्थानों की कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं,इसी क्रम में आज राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बीच एमओयू साइन हुआ है। इससे पहले भी राज्य सरकार एवं अन्य बैंकों के बीच  समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हुए हैं और उक्त एमओयू के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया भी जा रहा है।



सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि,जिस उद्देश्य से पंजाब नैशनल बैंक राज्य सरकार के साथ जुड़ी है,उस उद्देश्य और कर्तव्य को सफलता पूर्वक पूरा करेगी। राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बेहतर समन्वय का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों सहित आम जनमानस को भी मिलेगा। सीएम सोरेन ने अपनी ओर से एमओयू हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों और कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।



इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर,मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी,मंत्री संजय प्रसाद यादव,मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाप्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक आशीष कुमार चतुर्वेदी,मंडल प्रमुख रांची अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारी और पंजाब नैशनल बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग