धनबाद रोड बाईपास पर अंडरपास निर्माण की मांग तेज,जिप उपाध्यक्ष की पहल,सांसद-विधायक ने एनएचएआई को लिखा पत्र

धनबाद रोड बाईपास पर अंडरपास निर्माण की मांग तेज,जिप उपाध्यक्ष की पहल,सांसद-विधायक ने एनएचएआई को लिखा पत्र

25 Feb 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।बरही प्रखंड के धनबाद रोड बाईपास के पिलर नंबर 285 के पास छोटे वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों की पहल तेज हो गई है।इस मुद्दे पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मुलाकात कर अंडरपास निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया। 



बताया गया कि उक्त स्थान पर अंडरपास नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों,किसानों एवं छोटे वाहन चालकों को सड़क पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है। इसी क्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने 17 फरवरी को हजारीबाग एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर पिलर नंबर 285 के पास अंडरपास निर्माण को अत्यावश्यक बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की अनुशंसा की है।



बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने भी पत्राचार कर इस मांग का समर्थन किया है।जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अंडरपास निर्माण से कई गांवों का संपर्क सुगम होगा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।


ट्रेंडिंग