राजा भइया के अस्तबल में पहुंचा नया ट्रोजन,तिलक लगाकर‌ उतारी आरती 

राजा भइया के अस्तबल में पहुंचा नया ट्रोजन,तिलक लगाकर‌ उतारी आरती 

24 Nov 2025 |  19

 



प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के बड़के जिले की कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के अस्तबल में नया ट्रोजन घोड़ा पहुंचा है।इस घोड़े का परंपरागत ढंग से राजा भइया ने स्वागत किया।तिलक लगाकर,आरती करके और नारियल फोड़कर ट्रोजन को अस्तबल में प्रवेश कराया गया।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।ट्रोजन की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। राजा भइया बचपन से घुड़सवारी के शौकीन हैं।यह राजा भइया की विरासत की एक कड़ी भी है।



भारतीय राज परिवारों में घोड़े को ऐसे ही राजसी सेना का बनाया जाता था हिस्सा



सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में राजा भइया घोड़े का स्वागत तिलक लगाकर करते दिख रहे हैं।घोड़े की आरती उतारकर और नारियल फोड़कर अस्तबल में प्रवेश कराया गया।भारतीय राज परिवारों में घोड़े को ऐसे ही राजसी सेना का हिस्सा बनाया जाता था।



राजा भइया के पाह हैं कई शानदार घोड़े



राजा भइया के पास कई शानदार घोड़े हैं।राजा भइया के पास 11 घोड़े हैं।इन घोड़ों की कीमत 20 से 30 लाख रुपए है। इनमें अब ट्रोजन घोड़ा भी शामिल हो गया है।



राजा भइया ने छह साल की उम्र में सीखी थी घुड़सवारी



राजा भइया के लिए घुड़सवारी शौक के साथ-साथ विरासत भी है।राजा भइया ने छह साल की उम्र पहली बार घुड़सवारी सीखी थी।महल में राजा भइया बचपन में भी कई बार अस्तबल में चले जाते थे और अपने पसंदीदा घोड़े की पीठ पर बैठने की जिद करते थे।राजा भइया अभी भी अच्छी घुड़सवारी करते हैं।एक्स पर राजा भइया की प्रोफाइल फोटो भी इसकी गवाही दे रही है।


ट्रेंडिंग