झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव,अशोक कुमार महतो बने केंद्रीय सचिव

झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव,अशोक कुमार महतो बने केंद्रीय सचिव

17 Jan 2026 |  19

झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव,अशोक कुमार महतो बने केंद्रीय सचिव



केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने दी नई जिम्मेदारी,प्रवासी मजदूरों के हितों पर विशेष फोकस



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,डुमरी।झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने तेलियांटुंडा (डुमरी) निवासी अशोक कुमार महतो को यूनियन का केंद्रीय सचिव नियुक्त किया है।



केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि अशोक कुमार महतो एक जमीनी स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं,जिन्हें किसानों,मजदूरों और आम जनता की समस्याओं की गहरी समझ है।गंगाधर ने आशा जताई कि अशोक महतो के नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा मजदूर-किसान हितों की लड़ाई को नई दिशा और गति मिलेगी। 



गंगाधर महतो ने नए केंद्रीय सचिव अशोक कुमार महतो को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधन तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं प्रभावी तरीके से हल करने की दिशा में सक्रिय पहल करें।गंगाधर ने कहा कि विशेष रूप से झारखंड के उन हजारों प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा करें जो मुंबई, भिवंडी,डोंबिवली,उल्हासनगर,पुणे आदि महानगरों के कारखानों,उद्योगों और निर्माण क्षेत्रों में काम करते हैं।



गंगाधर महतो ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को अक्सर मजदूरी, कार्यस्थल सुरक्षा,सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवहार से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यूनियन इनके हक-अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता से खड़ी रहेगी।



नियुक्ति पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई दी। इसमें उपाध्यक्ष सुभाष पंडित,भगतु रविदास (रवि), महासचिव रवींद्र कुमार महतो, जाफर अंसारी, राजेंद्र यादव, कुणाल बरनवाल, नुनूचंद महतो, घनश्याम सिंह सहित अन्य नेताओं ने शामिल होकर अशोक कुमार महतो को शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ट्रेंडिंग