श्री श्याम मित्र मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बालाजी के दरबार में फहराया झंडा
श्री श्याम मित्र मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बालाजी के दरबार में फहराया झंडा
07 Feb 2026 | 2
विशेष संवाददाता,रांची/सालासर/झुंझुनू।श्री श्याम मित्र मंडल का दल 9 बजे मंडल के विश्राम भवन खाटूधाम से निकल कर अपने निर्धारित कार्यक्रम सालासर बालाजी और रानीसती दादी के दरबार के लिए अपनी यात्रा प्रारंभ की।मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी,उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य में सभी श्याम प्रेमियों ने श्री सालासर बालाजी के दरबार में हनुमान जी महाराज का झंडा शिखरबंद पर फहराया।दल के सभी सदस्यों ने सालासर चौक से हाथों में बालाजी का झंडा लेकर जय जयकारों के साथ मंदिर पहुंच कर झंडा चढ़ाया।बालाजी महाराज कि जय सालासर दरबार की जय हनुमान जी की जय जयकार से पूरा धाम गूंज उठा।
दर्शन कर सभी ने अपनी अर्जी मनोकामना बालाजी के समक्ष रखी। इसके बाद मंदिर प्रांगण में थोड़ी देर का संकीर्तन सभी ने किया।भोजन प्रसादी की व्यवस्था मंदिर के भवन में ही थी,जहां सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।सालासर धाम में भोजन व्यवस्था के प्रभारी रतन शर्मा कृष्ण कुमार बंसल अमित सरावगी आयुष सिंघानिया ने सभी भक्तों के लिए सुंदर व्यवस्था करवाई। इसके उपरान्त यात्रा झुंझुनू के लिए आरंभ हुई। गुरुवार शाम 5 बजे सभी ने झुंझुनू स्थित श्री रानीसती दादी के दरबार में दर्शन किया। सभी भक्तों ने मइया के दरबार में रोली मेंहदी प्रसाद का भोग चढ़ाया। इसके बाद शाम का अल्पाहार लेकर वापस खाटू स्थित विश्राम भवन में रात्रि भोजन कर रात्रि विश्राम किया। छह फरवरी शुक्रवार को दल के सभी सदस्य रांची लौटेंगे।