मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण,पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण,पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
05 Feb 2026 | 22
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।परीक्षा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन की समीक्षा के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने केंद्राधीक्षक,वीक्षक और परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता,निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है।उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,केंद्राधीक्षक और अन्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतःनिष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचार- मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए।उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।