फोनपे का 10 साल:भारत को सशक्त बनाने का एक दशक का जश्न

फोनपे का 10 साल:भारत को सशक्त बनाने का एक दशक का जश्न

04 Feb 2026 |  23

 



रांची।फोनपे ने हाल ही में इनोवेशन और भरोसे का एक शानदार दशक पूरा किया।भारत के फिनटेक इकोसिस्टम में 10 साल का यह सफर सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं,बल्कि करोड़ों भारतीयों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का उत्सव है।इस दशक में फोनपे ने न केवल वित्तीय पहुंच को बढ़ाया है, बल्कि भारत में लेनदेन और पैसों को मैनेज करने के तरीके को भी बदला है।



साल 2025 में फोनपे ने 600 मिलियन रजिस्टर्ड यूज़र्स का आंकड़ा पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की,जिसने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ के रूप में इसकी भूमिका को और मज़बूत कर दिया।



इस साल फोनपे का पूरा फोकस कस्टमर्स के भरोसे को मजबूत करने और अपनी सेवाओं को हर किसी तक पहुंचाने पर रहा।इसी सोच के साथ यूपीआई सर्कल लॉन्च किया गया, जो भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स के लिए डेलीगेटेड पेमेंट की सुविधा देता है।साथ ही करोड़ों यूज़र्स को धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन से बचाने के लिए फोनपे प्रोटेक्ट जैसा मजबूत सुरक्षा कवच भी तैयार किया है। 



इस सफ़र के बारे में बताते हुए फोनपे के फाउंडर और सीईओ समीर निगम ने कहा कि हमारे दस साल के सफ़र का सबसे रोमांचक हिस्सा यह है कि भले हम कितनी भी दूर आ गए हों, शिखर अभी भी नज़र नहीं आ रहा है।हमें अभी नहीं पता कि यह कैसा होगा और यही बात इसे रोमांचक बनाती है। हज़ारों जुनूनी, मेहनती लोग हर दिन अपने काम में सबसे अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए यह सफ़र पहले जितना ही सार्थक और जोश से भरा हुआ है।


ट्रेंडिंग