आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने भारतीय सेना के साथ किया एमओयू

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने भारतीय सेना के साथ किया एमओयू

04 Feb 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।एईएसएल ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं,जिसका उद्देश्य सेना के कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को समर्थन देना है। इसमें वर्तमान में सेवा दे रहे सदस्य,सेवानिवृत्त सैनिक,गैलेंट्री पुरस्कार विजेता,दिव्यांग कर्मी और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवार शामिल हैं।



इसके तहत एईएसएल देशभर में स्थित अपने सभी केंद्रों और शाखाओं में प्रवेश लेने वाले भारतीय सेना के विद्यार्थियों को विशेष लाभ प्रदान करेगा।यह समझौता भारतीय सेना के कर्नल,सेरेमोनियल एंड वेलफेयर और एईएसएल के डॉक्टर यश पाल,चीफ़ अकैडमिक एंड बिज़नेस हेड, दिल्ली-एनसीआर द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।भारतीय सेना के कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है,जिसमें देशभर के एईएसएल केंद्रों पर पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान करना भी शामिल है।



एईएसएल के एमडी और सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि एईएसएल में हमारा विश्वास है कि भारतीय सेना के साथ साझेदारी के माध्यम से हम अपने बहादुर सैनिकों के त्याग का सम्मान करते हुए उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।स्कॉलरशिप,मेंटरिंग और काउंसलिंग के माध्यम से हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे वीरों के बच्चे अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सकें और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व स्थापित करें।



इस अवधि के दौरान एईएसएल मेंभारतीय सेना के कर्मियों के बच्चों को व्यापक मेंटरिंग और काउंसलिंग सहायता भी प्रदान करेगा। यह सहायता शैक्षणिक और करियर से जुड़ी सभी शंकाओं के समाधान के लिए वर्चुअल और फिज़िकल दोनों माध्यमों से उपलब्ध होगी।


ट्रेंडिंग