हंटरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी,पूनम हत्याकांड का किया पर्दाफाश

हंटरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी,पूनम हत्याकांड का किया पर्दाफाश

14 Feb 2026 |  22

हंटरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी,पूनम हत्याकांड का किया पर्दाफाश



घटना के 48 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी पूर्व पति सहित दो को किया गिरफ्तार



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत के गायघाट में सोमवार देर शाम हुए पूनम हत्याकांड का राज आखिरकार खुल गया है।इस जघन्य वारदात से जहां पूरा गांव दहशत में था,वहीं पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पूर्व पति किशोरी भुईयां और उसके सहयोगी डब्लू भुईयां उर्फ डब्ल्यू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया कि हत्या की जड़ पुरानी रंजिश थी। पूनम के परिजनों ने हत्या के खुलासे पर संतुष्टि जताई है।



बता दे कि बीती 9 फरवरी की शाम हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में एक महिला अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ घर के 100 मीटर दूरी पर कुएं से पानी भरने गई थी।उसी समय घात लगाए तीन आरोपियों ने गोली मारकर पूनम की हत्या कर दी थी।बेटी ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हंटरगंज पुलिस को दी थी।हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया था और मौके का मुआयना किया था।मृतका पूनम का पति योगेन्द्र भुईयां ने पूनम के पूर्व पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।मृतका के पति के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या -19/26 दिनांक 10.2.26 धारा 103/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर और त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 फरवरी को डब्लू भुईयां उर्फ़ डब्ल्यू कुमार को और गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी किशोरी भुईयां  उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्वर्गीय मंगर भुईयां ग्राम कुरखेता थाना वशिष्ठ नगर जिला चतरा को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।



पुलिस ने बताया कि दोनों ने पूनम की गोली मारकर हत्या का  जुर्म कबूल किया है।पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



पूनम के पति योगेंद्र और परिजनों ने हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस का आभार जताया है।छापामारी दल में थाना प्रभारी  प्रभात कुमार,पु0अ0नि0 नितेश कुमार प्रसाद,पु0अ0नि0 दिलीप कुमार आदि जिला बल के जवान शामिल थे।


ट्रेंडिंग