अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने किया नामांकन

अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने किया नामांकन

11 Feb 2026 |  8

 



रांची।झारखंड राज्य विधिक परिषद के चुनाव के घोषणा के पश्चात परिषद के कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई।राज्य विधिक परिषद में कुल 25 सदस्यों का चुनाव होता है,जिसमें राज्य के अधिवक्ता अपने मतो से 23 सदस्यो का चुनाव करते है और दो नामित सदस्य महिलाओं के लिए हैं। 



नामांकन प्रक्रिया के प्रारम्भ होने के साथ ही धनबाद,बोकारो, और रांची से अधिवक्ताओं ने अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। 



उच्च न्यायालय से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने भी परिषद के चुनाव में सदस्य प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को परिषद कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 



नामांकन दाखिल करने के बाद अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने राज्य के अधिवक्ता के हित और कल्याण में काम करने के अपने संकल्प को दोहराया। प्रशांत ने कहा,मुझे आशा है कि राज्य के सभी अधिवक्तागण इस चुनाव में मुझे सेवा का अवसर प्रदान करेंगे।



प्रशांत पल्लव ने कहा,राज्य के अधिवक्ता के हितो की रक्षा के लिए क्रमबंद्ध होकर मैंने इस चुनाव में भाग लेने का निर्णय किया है।यदि राज्य के समस्त सम्मानित अधिवक्ता मुझे सेवा का अवसर प्रदान करते है,तो मैं अधिवक्ता हित और अधिवक्ता कल्याण के लिए राज्य से केन्द्रीय स्तर तक प्रयास करूंगा।



अधिवक्ता प्रशांत पल्लव के नामांकन में उनके साथ अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव,अधिवक्ता वैयव,अधिवक्ता शिवानी, अधिवक्ता तौसिफ,अधिवक्ता आयुष,अधिवक्ता प्रेम चंद त्रिपाठी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग