नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन

नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन

10 Feb 2026 |  2

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी फूल देवी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने बरगंडा रोड स्थित मां तारा मैरेज हॉल में आयोजित समारोह में समर्थन की घोषणा की।कार्यक्रम में प्रत्याशी फूल देवी,जेएलकेएमके के केंद्रीय प्रभारी राजदेश रत्न,केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



फूल देवी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। मौका मिलने पर वे प्रत्येक वार्ड का दौरा कर समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगी। उन्होंने जनसेवा के भाव से चुनाव लड़ने का संकल्प जताया और शहरवासियों से समर्थन की अपील की।



जेएलकेएमके के केंद्रीय प्रभारी राजदेश रत्न ने फूल देवी को कर्मठ और ईमानदार महिला बताते हुए कहा कि पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ेगी। नागेंद्र चंद्रवंशी ने दावा किया कि जीत नजदीक है और जल्द ही विजय का जश्न मनाया जाएगा।


ट्रेंडिंग