एक जुझारू जननेता के रूप में अमित कुमार अग्रवाल ने बनाई पहचान,सेवा और विकास को बनाया लक्ष्य 

एक जुझारू जननेता के रूप में अमित कुमार अग्रवाल ने बनाई पहचान,सेवा और विकास को बनाया लक्ष्य 

10 Feb 2026 |  3

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,धनबाद। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच शहर में इन दिनों एक जुझारू जननेता और समाजसेवी अमित अग्रवाल कुमार का नाम काफी चर्चा में है।  सामाजिक,धार्मिक और जनसेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने के कारण वे लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं।विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता ने उन्हें एक सेवाभावी और विश्वसनीय चेहरा बना दिया है।



अमित कुमार अग्रवाल वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में समन्वयक की भूमिका निभाते रहे हैं।गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग करना,स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन,छात्र-युवाओं को मार्गदर्शन देना और दुर्घटना या आपदा के समय पीड़ितों को सहयोग करना उनके सामाजिक कार्यों का हिस्सा रहा है।इसके अलावा त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में व्यवस्था संभालने में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।जनसेवा ने उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद और संवेदनशील नेता के रूप में स्थापित किया है। 



स्थानीय लोगों का मानना है कि धनबाद को अब ऐसा नेतृत्व चाहिए जो केवल वादे न करे, बल्कि धरातल पर काम करे, और अमित कुमार अग्रवाल में वह क्षमता दिखाई देती है।

विकास को लेकर उनकी प्राथमिक सोच भी स्पष्ट है।चुनाव घोषणा से पहले ही वे शहर की मूलभूत जरूरतों का अध्ययन कर रहे हैं।उनकी प्राथमिकताओं में स्वच्छ और सुंदर शहर निर्माण,सड़कों और नालियों की स्थायी व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति में सुधार,सुरक्षित शहर के लिए सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार,व्यापारी हितों की सुरक्षा,युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर,धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण आदि 

शामिल हैं।



इन प्राथमिकताओं से संकेत मिलता है कि अमित कुमार अग्रवाल धनबाद के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में ठोस योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


ट्रेंडिंग