पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान अथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का सोमवार को शुभारंभ हुआ।संस्थान के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह,निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा,निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ और क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल झंडा फहराकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और सीएमपीडीआई परिवार के लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र में पुरूष वर्ग के लिए आयोजित 1500 मीटर की दौड़ में क्षेसं0-1 के मंसा सोरेन-प्रथम, क्षेसं.-7 के केशव चंद्र राय और तृतीय स्थान पर क्षेसं.-5 के प्रशांत कुमार दास रहे। महिला वर्ग के लिए आयोजित ओपेन 400 मीटर की दौड़ में क्षेसं.-5 की दीपानिता-प्रथम, क्षेसं.-5 की अंजली सार्की-द्वितीय और तृतीय स्थान पर मुख्यालय-रांची की निमिटकी तमांग रहीं। जबकि 200 मीटर की दौड़ में क्षेसं.-5 की अंजली सार्की-प्रथम, क्षेसं.-5 की दीपानिता बिन-द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्षेसं.-6 की श्रीमती प्रीति देवी रहीं।
ओपेन लांग जंप में (महिला वर्ग) में क्षेसं.-1 की अमृता सिंह-प्रथम, क्षेसं.-6 की प्रीति देवी-द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्षेसं.-1 की सुश्री डाॅली हेला रहीं।
महिला वर्ग के लिए आयोजित ओपेन डिस्कस थ्रो में मुख्यालय-रांची की मारथ होरो-प्रथम, क्षेसं.-7 की शांति देवी-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्षेसं.-3 की माधवी वर्मा रहीं। डिस्कस थ्रो वेटरन (पुरूष वर्ग) में क्षेसं.-1 के अमित कुमार सिंह-प्रथम, क्षेसं.-3 के धनंजय कुमार राय-द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्षेसं.-5 के संतोष कुमार सिंह रहे जबकि महिला वर्ग में क्षेसं.-3 की नंदिता देवी-प्रथम, क्षेसं.-7 की अन्नपूर्णा राय-द्वितीय और तृतीय स्थान पर मुख्यालय-रांची की बरणाली बैनिक रहीं।
इस तीन दिवसीय मैच में सीएमपीडीआई-रांची एवं इसके सभी क्षेत्रीय संस्थान की टीमें शामिल हैं, जिसका उद्देश्य संगठन के भीतर एकता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की संस्कृति को मजबूत करना है।