उपायुक्त ने जेपीएससी परीक्षा की तैयारियों को लेकर किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपायुक्त ने जेपीएससी परीक्षा की तैयारियों को लेकर किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

17 Apr 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा। आगामी 19 अप्रैल को जिले में आयोजित होने वाली जेपीएससी परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा गुरुवार को निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।



उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने चतरा कॉलेज,चतरा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर परीक्षा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था,स्वच्छता,पेयजल,शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने चतरा कॉलेज परिसर में निर्मित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध हो सके।इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने चतरा कॉलेज में संचालित विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।



इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग