उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार आयोजित,शिकायतों के निष्पादन के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार आयोजित,शिकायतों के निष्पादन के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

01 Mar 2026 |  22

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,देवघर।जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और निष्पादन को लेकर शनिवार को देवघर में सूचना भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आयोजित इस जनता दरबार की अध्यक्षता अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।



ऑन दा स्पॉट समाधान की पहल



जनता दरबार में जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे,ताकि प्राप्त शिकायतों का ऑन दा स्पॉट समाधान सुनिश्चित किया जा सके।शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्य रूप से देवघर अंचल,जिला भू-अर्जन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता हीरा कुमार के समक्ष प्रमुखता से रखा।अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए सभी मामलों की जांच कराकर जल्द समाधान किया जाएगा।



लापरवाही पर कड़ा रुख, 7 दिनों में मांगी रिपोर्ट



विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।हीरा कुमार ने कहा कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच सुनिश्चित की जाए और उनका समाधान जल्द से जल्द हो।हीरा कुमार ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रतिपुष्टि एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें,ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके।


ट्रेंडिंग