झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,महापंचायत गठन व मारवाड़ी छात्रावास निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,महापंचायत गठन व मारवाड़ी छात्रावास निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय

05 May 2026 |  13

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रांची।रांची में मारवाड़ी भवन के प्रांतीय कार्यालय में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्य समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।



बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।सभी प्रांतीय उपाध्यक्षों को झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही नई शाखाओं के गठन और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया,जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।



सम्मेलन द्वारा एक नए ट्रस्ट के गठन का भी निर्णय लिया गया, जिसका नाम संपत्ति संरक्षण मंडल रखा गया है। इस ट्रस्ट का उद्देश्य संगठन की संपत्तियों का संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा। बैठक में एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महापंचायत का गठन किया गया,जिसके संयोजक पूर्व सांसद महेश पोद्दार को बनाया गया। इसके सदस्य के रूप में देवघर से अशोक डालमिया,चाकुलिया से दुर्गा दत्त लोधा, धनबाद से चंद्रशेखर अग्रवाल, जमशेदपुर से दीपक भलोटिया, कोडरमा से राम रतन महर्षि और गिरिडीह से श्रवण केडिया को शामिल किया गया।



संगठनात्मक विस्तार के क्रम में धनबाद प्रमंडल के लिए मोहन अग्रवाल को नया उपाध्यक्ष और दीपक रूईया को मंत्री नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त अनुशासन समिति का गठन करते हुए कृष्णा अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया, ताकि संगठन में अनुशासन और कार्यप्रणाली की पारदर्शिता बनी रहे।



बैठक में रांची में एक मारवाड़ी छात्रावास के निर्माण का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसे सम्मेलन द्वारा संचालित किया जाएगा। यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत सभी विभागीय समितियों को भंग कर दिया गया है, जबकि आवश्यकता के अनुसार कुछ समितियों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इस कदम का उद्देश्य कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है।इसके साथ ही आगामी 17 से 19 मई तक जमशेदपुर में आयोजित होने वाले भव्य राजस्थान महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।



उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन सहित कमल कुमार केडिया, राजेंद्र कुमार केडिया, पवन कुमार पोद्दार, मनोज कुमार चौधरी, पवन शर्मा, सज्जन पाड़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशल कुमार राजगढ़िया, सुभाष पटवारी, निर्मल बुधिया, विजय कुमार खोवाल, कृष्णा अग्रवाल, प्रीतम गाड़िया, राजेश अग्रवाल, राकेश हेलिवाल, रामरतन महर्षि, नेहा पटवारी, रिंकू अग्रवाल, अरुण भरतिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग