दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से मिले पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम

दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से मिले पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम

22 May 2026 |  30

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मंत्री राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा,केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की और उन सबका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किए।इस दौरान अजहर इस्लाम ने पाकुड़ की जनता की समस्याओं को उन सभी के सामने रखा।



 अजहर इस्लाम ने दूरभाष पर कहा कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एक सादगीपूर्ण व्यक्तित्व महिला है। उनका जनता के प्रति समर्पण और देशहित में निरंतर कार्य करने की भावना वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक है। उनसे मिलकर बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर प्राप्त किया।



अजहर इस्लाम ने कहा कि मंत्रियों से मिलकर मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। साथ ही साथ जनसेवा कार्य, गरीबों के अधिकार एवं समाज के हर वर्ग की आवाज को और मजबूती के साथ उठाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि हम समाज के गरीब और अधिकार से वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा यह मेरा संकल्प है।


ट्रेंडिंग