कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि,मरीजों के बीच बांटे फल 

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि,मरीजों के बीच बांटे फल 

22 May 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति योगदान को स्मरण किया। 



इस अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सेवा भाव का परिचय दिया।


ट्रेंडिंग