रायबरेली में और बढ़ेगा बिजली का उत्पादन,ऊंचाहार में 800 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की तैयारी में एनटीपीसी,अभी तक 1550 मेगावाट की है क्षमता

रायबरेली में और बढ़ेगा बिजली का उत्पादन,ऊंचाहार में 800 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की तैयारी में एनटीपीसी,अभी तक 1550 मेगावाट की है क्षमता

09 Jul 2026 |  8

 



रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बिजली का उत्पादन बढ़ेगा।ऊंचाहार में एनटीपीसी नई यूनिट लगाने की तैयारी में है।एनटीपीसी की नई यूनिट में 800 मेगावाट का उत्पादन होगा।नई यूनिट से उत्पादन शुरु होने के बाद से यूपी में बिजली की मांग को पूरा करने में आसानी होगी।एनटीपीसी में बिजली उत्पादन बढ़ाने की तैयारी जोरों पर है।



एनटीपीसी ऊंचाहार की ये सबसे बड़ी यूनिट होगी,इससे 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।यूपी में बिजली की मांग दिनों दिन बढ़ रही और इसको पूरा करने तमाम प्रयास में यह नया उपक्रम तैयार होगा।यूपी की हर यूनिट से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ऊंचाहार एनटीपीसी की अभी 1550 मेगावाट क्षमता है।इसकी क्षमता को और बढ़ाया जाएगा।इसको लेकर केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय को प्रस्तान भेजा गया है। यहां 800 मेगावाट की इकाई लगाई जाएगी।



एनटीपीसी ऊंचाहार में जगह की कमी नहीं है और नई इकाई लगाने के लिए परियोजना में पर्याप्त जगह है।नई यूनिट लगाने के लिए यहां पर सारे पैरामीटर भी दुरुस्त हैं। नई इकाई लगाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी,इसके लिए परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस यूनिट के संचालन से बिजली उत्पादन और बढ़ जाएगा लोगों को बेहतर बिजली मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।



मौजूदा समय में ऊंचाहार एनटीपीसी में छह यूनिट काम कर रही हैं और सभी से उत्पादन हो रहा है।इसमें यूनिट संख्या एक से लेकर पांच तक प्रत्येक की उत्पादन क्षमता 210- 210 मेगावाट है। छठवीं यूनिट का उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट है। ऊंचाहार एनटीपीसी में कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है।



ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना के मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि अब हमारे प्रोजेक्ट की क्षमता बढ़ेगी।अब जहां नई यूनिट लगती है। उसकी क्षमता 800 मेगावाट की होती है। यहां भी 800 मेगावाट की यूनिट लगेगी। अभी योजना पर प्रारंभिक स्तर पर काम चल रहा है।



बता दें कि ऊंचाहार एनटीपीसी में उत्तरी ग्रिड के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है।इससे दिल्ली

हरियाणा ,उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,पंजाब,जम्मू- कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को बिजली मिलती है। इन राज्यों में भी बिजली की मांग दिनों दिन बढ़ रही है। क्षमता बढ़ाने से मांग को काम किया जा सकेगा।


ट्रेंडिंग