चंदा चोरी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम,दोषियों पर लगाया जाए मकोका:प्रमोद तिवारी

चंदा चोरी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम,दोषियों पर लगाया जाए मकोका:प्रमोद तिवारी

09 Jul 2026 |  6

 



लखनऊ।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार गरमाया हुआ है।चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।इस मामले की एसआईटी जांच पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को लीपापोती करार दिया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद प्रमोदी तिवारी ने कहा कि यह संगठित चोरी है और इस मामले के दोषियों पर मकोका लगाया जाना चाहिए।



कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कहा कि यह पूरी तरह से ऑर्गेनाइज्ड है,इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है,वे पहले चंदे की चोरी करते हैं और वे उसे बाहर ले जाते हैं और वही संगठित गिरोह उस पैसे को रिश्तेदारों के खातों में डालता है।फिर वही गिरोह द्वारा ब्लैक को व्हाइट किया जाता है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह कोई साधारण अपराध नहीं है,यह ऑर्गेनाइज्ड क्राइम है और ऑर्गेनाइज्ड गैंग द्वारा किया गया है।



कैसे बेदाग बच सकते हैं चंपत राय



प्रमोद तिवारी ने कहा कि करोड़ों भक्तों का विश्वास तोड़कर उनकी आस्था का पैसा लूटा गया है,इन लुटेरों को किसने रखा था,चंपत राय ने और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने,चंपत राय कैसे बेदाग बच सकते हैं,उनकी नाक के नीचे ये सब हो रहा है, उनके लोग ही कर रहे हैं,वो कैसे बच सकते हैं। प्रमोद तिवारी ने प्रदेश सरकार से कहा कि इस केस के दोषियों को ऐसा सबक दीजिए ताकि कोई भी आगे हिंदू मंदिरों के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके। प्रमोद तिवारी ने चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर राम मंदिर से करोड़ों रुपये की संगठित चोरी के मामले में दोषियों पर मकोका लगना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए।



चंदा चोरी पर एस‌आईटी लीपापोतीःअखिलेश यादव



इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार पर निशाना साधा। मामले की जांच करने के लिए गठित की गई एस‌आईटी टीम पर ही सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि एस‌आईटी लीपापोती है,सुनने में तो आया है कि एस‌आईटी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं,एक सदस्य पर 420 का मुकदमा चल रहा है,ये सब दिल्ली लखनऊ की लड़ाई है।


ट्रेंडिंग